रूसी विदेश मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अमरीका की कार्यवाहियों की आलोचना करते हुए कहा कि अमरीका अधिकांश अवसरों पर विभिन्न मामलों में अंतर्राष्ट्रीय क़ानून का उल्लंघन करता है।
सिर्गेई लावरोफ़ ने सोमवार को कहा, “ अमरीकी अधिकारी जब मन करता है दूसरे देशों को प्रजातंत्र का पाठ सिखाने की कोशिश करते हैं और उनसे प्रजातंत्र के सिद्धांतों के पालन की अनुशंसा करते है।”
रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि जब अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में इस सिद्धांत के पालन और देशों के बीच संबंधों तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निर्णयों में इन क़ानून के सम्मान की बात होती है तो अमरीकी अधिकारी बात करने से पीछे हट जाते हैं। उन्होंने रूस के संबंध में अमरीका की शत्रुतापूर्ण नीतियों और रूस को दंडित करने के लिए अमरीका द्वारा अपने योरोपीय घटकों पर दबाव की आलोचना करते हुए बल दिया कि इस नीति से उनका कोई भला नहीं होगा क्योंकि पश्चिम रूस के दृष्टिकोण को बदलना चाहता है।
रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि पश्चिमी अधिकारी रूस से कहते हैं कि अगर युक्रेन संकट के हल में हम उनकी मदद करें तो रूस के ख़िलाफ़ लगे प्रतिबंध हटा लिए जाएंगे और इस संदर्भ में प्रस्ताव देते हैं कि युक्रेन के सरकार विरोधियों को इस बात के लिए तय्यार करें कि रूस-युक्रेन सीमा पर योरोपीय सुरक्षा व सहयोग संस्था के निरीक्षकों के तैनात होने पर तय्यार हो जाएं।
रूसी विदेश मंत्री ने सीरिया और इराक़ की समस्याओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये दोनों देश रूस के मित्र देश हैं और मास्को उनकी मौजूदा संकट से बाहर निकालने तथा आतंकवाद से संघर्ष में मदद करेगा।
20 अक्टूबर 2014 - 20:26
समाचार कोड: 645699
रूसी विदेश मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अमरीका की कार्यवाहियों की आलोचना करते हुए कहा कि अमरीका अधिकांश अवसरों पर विभिन्न मामलों में अंतर्राष्ट्रीय क़ानून का उल्लंघन करता है।